पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • जीएनडीयू में खुलेगा खेतीबाड़ी विभाग, खिलाड़ियों के लिए कोटा होगा दोगुना

जीएनडीयू में खुलेगा खेतीबाड़ी विभाग, खिलाड़ियों के लिए कोटा होगा दोगुना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने खास कदम उठाते हुए अपने यहां खेतीबाड़ी विभाग खोलने का फैसला लिया है। इसी के साथ ही यूनिवर्सिटी ने खिलाड़ियों का कोडा दुगना करने का ऐलान किया है। बुधवार को यूनिवर्सिटी की सिंडीकेट ने इसको मंजूरी दे दी है।

यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. जसपाल सिंह संधू तथा कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, शैक्षणिक मामलों के डीन प्रो. कमलजीत सिंह, रजिस्ट्रार प्रो. करनजीत सिंह काहलों के अलावा विधायक तरसेम सिंह डीसी, हरमिंदर सिंह गिल, प्रो. एसएस जौहल आदि बैठक मौजूद रहे। सूबा सरकार की आरक्षण नीति के तहत बीसी वर्ग के विभिन्न कोर्सों के लिए पांच से दस फीसदी तक कोटा बढ़ाने के कारण खिलाड़ियों का कोटा एक फीसदी कर दिया गया था, पर सिंडीकेट की बैठक में विभिन्न कोर्सों में खिलाड़ियों की दो-दो सीटें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इससे शैक्षणिक सत्र 2018-19 में 339 के करीब खिलाड़ियों का दाखिला मिलेगा। हालांकि यह दाखिला पिछली साल 139 ही हुआ था।

वीसी डॉ. जसपाल सिंह ने बताया कि खेतीबाड़ी सेक्टर को उत्साहित करने के लिए यूनिवर्सिटी सिंडीकेट ने शिक्षण सत्र 2019-20 के दौरान यूनिवर्सिटी में खेतीबाड़ी विभाग स्थापित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...