पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • अकाली भाजपा सरकार के दौरान जारी पैसे वापस ले गई कांग्रेस सरकार : जोशी

अकाली-भाजपा सरकार के दौरान जारी पैसे वापस ले गई कांग्रेस सरकार : जोशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा हल्का अमृतसर उत्तरी के अंतर्गत आती पंचायत नौशहरा और पंचायत सिल्वर एस्टेट में पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने पंचायत निवासियों के साथ चाय पर चर्चा कर माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की एन.डी.ए. सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन भलाई की योजनाओं के बारे में चर्चा की ।

इस दौरान पंचायत निवासियों एनडीए सरकार की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की और साथ ही जोशी द्वारा पंजाब राज्य की पिछली अकाली-भाजपा सरकार के दौरान इन पंचायतों में करवाए गए करोड़ों रुपए की लागत से ऐतिहासिक विकास कार्यों की भी प्रशंसा की ।

जोशी ने कहा पिछली अकाली-भाजपा सरकार के दौरान हलका अमृतसर उत्तरी के अंतर्गत आती सभी पंचायतों का 100 फीसदी संपूर्ण विकास करवाने के लिए सैकड़ों करोड़ रुपए जारी कर इन पंचायतों में विकास कार्य शुरू करवाए गए थे जो कि तेज गति से चल रहे थे और विधानसभा चुनाव तक अधिकतम काम पूरा हो गया था । मगर विधानसभा चुनाव होने के उपरांत जो विकास के काम पिछली जारी की गई राशि में से ही चल रहे थे वह चुनाव के बाद से बिल्कुल ठप पड़े हैं और जो पैसे इन विकास कार्यों के लिए बचे हुए थे वह सभी पैसे कांग्रेस सरकार यहां से वापस ले गई है । उन्होंने कहा कि जो काम अभी तक पूरा हो जाना चाहिए था वह आधा-अधूरा ही बीच में अटका पड़ा है जिससे लोगों को भारी भरकम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इस मौके पर सरपंच अजय अरोड़ा, पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह, सरपंच लखविंदर सिंह, राकेश भारद्वाज, नवदीप सिंह, प्रोफेसर हरी सिंह, पूर्व चेयरमैन करम सिंह, प्रवीण महाजन, राजू शर्मा, सतनाम सिंह, हरभजन सिंह, दर्शन सिंह, सेवा सिंह, तरलोक सिंह, नीरज महाजन, चेयरमैन करम सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...