पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • वडाला में मुठभेड़ के बाद बुड्‌ढा थेह में छिपे गैंगस्टर, पुलिस ने घेरा डालकर दो को पकड़ा

वडाला में मुठभेड़ के बाद बुड्‌ढा थेह में छिपे गैंगस्टर, पुलिस ने घेरा डालकर दो को पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वडाला गांव में कुछ गैंगस्टरों के छुपे होने की सूचना के बाद शुक्रवार देर शाम वहां रेड करने गई पुलिस टीम और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। गैंगस्टरों की ओर से की गई फायरिंग में एक मुलाजिम घायल हो गया। पुलिस के जवाबी फायरिंग करने पर गैंगस्टर वहां से निकलकर दूसरे गांव, बुड्‌ढा थेह में छुप गए। अमृतसर देहाती के पांच थानों की पुलिस ने बुड्‌ढा थेह गांव की घेराबंदी कर दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया। उनका तीसरा साथी फरार हो गया। दोनों से एक कार, दो पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गईं। पूछताछ में पता चला कि ये गैंगस्टर मजीठा में बड़ी वारदात करने आए थे और उन्हें सिंगापुर में बैठे आतंकी पवित्र सिंह से फंडिंग मिल रही थी।

घिरा पाया तो कार छोड़ किसान से ट्रैक्टर छीना

मेहता पुलिस को सूचना मिली कि मजीठा एरिया के वडाला गांव में कुछ गैंगस्टर इकट्ठे हुए हैं। इस पर मेहता व मजीठा थाना पुलिस और सीआईए स्टाफ ने वडाला गांव पहुंचकर कार में बैठे गैंगस्टरों को घेर लिया। जब पुलिस की ओर से सरेंडर करने के लिए कहा गया तो गैंगस्टरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी जवाबी फायर किए। मुठभेड़ में खुद को घिरा पाकर गैंगस्टरों ने पहले तो कार भगाने की कोशिश की और जब सफलता नहीं मिली तो कार सड़क किनारे छोड़कर खेतों में छिप गए। पुलिस जवानों ने जब खेतों में सर्च शुरू की तो गैंगस्टर वहां से भाग निकले और एक किसान का ट्रैक्टर छीनकर बुड्‌ढा थेह गांव में घुस गए। पुलिस टीम भी पीछे-पीछे बुड्‌ढा थेह पहुंच गई और गांव को घेर लिया। यहां गैंगस्टरों ने दोबारा फायरिंग की तो पुलिस ने भी गोलियों से जवाब दिया। 20-25 राउंड फायरिंग के बाद दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनका तीसरा साथी भाग निकलने में कामयाब हो गया।

गिरफ्तार गैंगस्टर पर हत्या-लूट का केस...अमृतसर देहाती के एसएसपी परमपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों में बलराज सिंह उर्फ भूरी निवासी गांव बसंतकोट और हरमनजीत सिंह निवासी गांव उमरपुर शामिल हैं। ये दोनों लूटपाट व स्नैचिंग में शामिल रहे हैं। बलराज सिंह के खिलाफ फतेहगढ़ चूड़ियां थाने में हत्या का केस दर्ज है। मेहता थाने में भी उसने एक व्यक्ति को गोली मारकर 15 लाख रुपए लूटे थे।

खबरें और भी हैं...