पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • जीएसटी समरी रिटर्न की लास्ट डेट 22 की, वकीलों ने 5 दिन और मांगे

जीएसटी समरी रिटर्न की लास्ट डेट 22 की, वकीलों ने 5 दिन और मांगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीएसटी थ्री बी (समरी रिटर्न) की अंतिम तिथि 20 मई से बढ़ाकर 22 मई कर दी गई है, लेकिन टैक्स माहिरों ने इसे नाकाफी बताया है। शुक्रवार को कोर्ट रोड स्थित बार रूम में जीएसटी प्रैक्टिशनर्स एसो. के प्रधान एडवोकेट रंजीत शर्मा के नेतृत्व में हुई बैठक में रिटर्न दाखिल करने के लिए 5 दिन का अतिरिक्त समय देने की मांग रखी गई।

शुक्रवार को भी नहीं चला सर्वर: एडवोकेट रणजीत शर्मा ने कहा कि जीएसटी पोर्टल पिछले कई दिनों से स्लो होने के कारण रिटर्नें अपलोड नहीं हो पा रहीं थी। पिछले तीन दिन से बिलकुल बंद पड़ा हुआ है। इस वजह से पोर्टल पर रिटर्नों का डाटा सेव नहीं हो पा रहा। शुक्रवार को दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया लेकिन शाम को भी सर्वर नहीं चला। इस मौके पर एडवोकेट सौरभ, सुनील अरोड़ा, टीएस मदान, सुरिंदर पाल सिंह, एमएल भोपाली, शमिंदर अरोड़ा और इंदरपाल सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...