चीफ खालसा दीवान की मीटिंगों के दौरान लगातार गैर-हाजिर रहने वाले मेंबरों को बाहर करने का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में सीकेडी प्रधान डाॅ. संतोख सिंह की ओर से एक-दो दिन में कार्रवाई की जा सकती है। शुक्रवार को चीफ खालसा दीवान की कार्यकारिणी मीटिंग हुई। इसमें फैसला किया गया है कि मीटिंगों में स्पेशल इनवाइटी मेंबर पहले की तरह ही बैठ सकेंगे। इस संबंध में भाग सिंह अणखी ग्रुप व धनराज सिंह ग्रुप की आेर से दी गई रिक्विजिशन पत्र रद्द कर दिए गए। भाई घनैया जी की त्रैशताब्दी बड़े स्तर पर मनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। मीटिंग में यह फैसला हुअा कि संविधान मुताबिक लगातार गैर हाजिर रहने वाले मेंबरों की सदस्यता खत्म की जाए। इसके लिए आॅनरेरी सचिव नरिंदर सिंह खुराना प्रधान डाॅ. संतोख सिंह को मेंबरों की सूची देंगे। प्रधान इसकी जांच के बाद मेंबराें को अयोग्य करार देने के फैसले को लागू करेंगे।