पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • मोदी सरकार पर बढ़ रही विश्वसनीयता ही 2019 चुनाव में देश को करेगी कांग्रेस मुक्त : जनार्दन शर्मा

मोदी सरकार पर बढ़ रही विश्वसनीयता ही 2019 चुनाव में देश को करेगी कांग्रेस मुक्त : जनार्दन शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी जनार्दन शर्मा को अमृतसर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सम्मानित किया। जनार्दन शर्मा ने बताया कि आज देश की जनता का विश्वास केंद्र में सत्ताधारी मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर निरंतर बढ़ रहा है। देश के 20 राज्यों पर भाजपा का कुशल शासन ही इस बात का सबूत है। मोदी के कुशल नेतृत्व और अमित शाह की चाणक्य संगठनात्मक नीति की बदौलत ही यह सम्भव हो कहा है। पूरे विश्व मे इस वक्त लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ढंका बज रहा है, जो कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए निरंतर प्रयासों मे लगे हुए हैं। 70 वर्षों से देश की जनता का शोषण करती आ रही कांग्रेस से जनता का मोह भंग हो चुका है। इसीलिए कांग्रेस को निरंतर बड़ी हारों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुए कर्नाटक चुनाव के नतीजे इस बात का सबूत है कि मोदी सरकार पर देश की जनता पूरा भरोसा कर रही है और 2019 मे भी रिकार्डतोड़ सीटें एनडीए को दिलाकर देश के विकास को अधिक गतिशीलता से चलाने का मौका देना का मन बना चुकी है।

खबरें और भी हैं...