पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकान को लगी आग, कार एसेसरीज का सामान जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | शुक्रवार तड़के कोर्ट रोड पर कार एसेसरीज की दुकान को आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट रहा। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दो घंटे की मेहनत के बाद आग बुझाई। दुकान के मालिक अजमेर सिंह ने बताया कि उनकी कोर्ट रोड पर ग्रीन प्लाजा के सामने कार एसेसरीज की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे दुकान में बिजली का शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने के बारे में उन्हें सुबह करीब साढ़े चार बजे फोन पर पता चला। कोई राहगीर सैर करते उधर से निकल रहा था जिसने दुकान के अंदर धुंआ और आग की लपटें उठती देखीं। उसने तुरंत फायर ब्रिगेड वालों को फोन करके आग लगने के बारे में बताया।

खबरें और भी हैं...