पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल में हुई मौत

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल में हुई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांगड़ा से अपने रिश्तेदार का हाल जानने के लिए आए सुरजीत सिंह को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे सुरजीत सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। मगर उसकी बाइक नंबर से पहचान हो गई है।

आरोपी का नाम जोबनजीत सिंह निवासी भाई लालो जी नगर है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में जसदेव सिंह ने कहा कि सुरजीत सिंह उनके रिश्तेदार थे। जोकि कांगड़ा में रहते थे। उनकी बेटी की तबीयत खराब होने के कारण गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया है। जिसका हाल जानने के लिए वह यहां पर आए थे। गत दिवस वह सुरजीत सिंह के साथ प्रताप नगर की तरफ जा रहे थे। पीछे से आरोपी तेज रफ्तार में बाइक लेकर आ रहा था। जिसने सीधा सुरजीत सिंह को टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए और अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां पर उनकी मौत हो गई। इसी तरह थाना कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में राज भारती ने कहा कि वह अपने बेटी रोज के साथ एक्टिवा पर बैठ कर अली बख्श रोड की तरफ जा रही थी। जब वह भंडारी ब्रिज पर पहुंची तो पीछे से आ रही मिन्नी बस ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। वह और बेटी दोनों ही एक्टिवा से नीचे गिर गई और बेटी बुरी तरह से जख्मी हो गई। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां पर बेटी की मौत हो गई। वहीं आरोपी बस चालक सुखदेव सिंह निवासी गांव सोहियां मौके से फरार हो गया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है।

खबरें और भी हैं...