पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • टाटा के साथ एमओयू के बाद ही सीकेडी कैंसर अस्पताल का काम शुरू करेगा

टाटा के साथ एमओयू के बाद ही सीकेडी कैंसर अस्पताल का काम शुरू करेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) कार्यकारिणी की शुक्रवार को प्रधान डाॅ. संतोख की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अगस्त महीने में भाई घनैया जी की त्रैशताब्दी बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। इस दौरान सीकेडी स्कूलों में विद्यार्थियों को परोपकारी व दयावान भाई घन्हैया जी के जीवन से अवगत कराने हेतु सेमिनार कराने का फैसला लिया गया। भाई घन्हैया की याद में प्रोफेशनल तजुर्बेकार नर्सों की ओर से स्कूलों में विद्यार्थियों को फस्ट ऐड ट्रेनिंग भी दी जाएगी। दूसरी ओर से सीकेडी व टाटा ग्रुप की ओर से मिल कर अमृतसर में एक अतिआधुनिक कैंसर केयर अस्पताल बनाने संबंधी भी विचार हुई। इसी दौरान ही कुछ मेंबरों ने इस पर विचार देते हुए कहा कि जब तक सीकेडी और टाटा में एमओयू नहीं हो जाता उस समय तक अस्पताल के बारे में कोई भी प्रगति करना ठीक नहीं रहेगा।

मीटिंग में प्रधान डाॅ. संतोख सिंह, आनरेरी सचिव सुरिंदर सिंह रुमालेआं वाले और अन्य।

खबरें और भी हैं...