नाजायज रेत निकाल रहे लोगों को पकडऩे के लिए पुलिस ने रेड की तो आगे से आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले दौरान आरोपियों ने पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और बेसबाल व अन्य हथियारों के साथ हमला कर जख्मी कर दिया। मगर पुलिस की टीम ने दो आरोपियों बिक्रमजीत सिंह और हरजिंदर सिंह निवासी गांव भलोजला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी आरोपी सरबजीत सिंह, जतिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सरवन सिंह, बिक्रमजीत सिंह और इनके तीन-चार साथी मौके से फरार हो गए। सभी के खिलाफ पुलिस ने हत्या प्रयास और नाजायज माइनिंग करने का केस दर्ज कर लिया है। एसआई किरणदीप सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी ब्यास दरिया से माइनिंग कर रेत निकाल रहे है और शहर में ले जाकर बेचते है। इस तहत वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की।