धवन परिवार के घर पर हुई चोरी और बिखरा पड़ा सामान।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
बसंत एवेन्यू कोठी नंबर 593 रहते राघव धवन के घर से लाकर व अलमारी तोड़ कर चोर करीब 5 लाख रुपए के सोने के गहने और पौने दो लाख रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। धवन अपने पूरे परिवार के साथ पिछले एक सप्ताह से लुधियाना किसी काम से गए हुए थे और शुक्रवार दोपहर को जब वापस लौटे तो देखा कि घर के अंदर सारे कमरों के दरवाजे खुले और लाकर टूटे हुए था। सामान बिखरा पड़ा था। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर थाना सिविल लाइन पुलिस ने जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
राघव धवन ने बताया कि उनका लुधियाना में गारमेंट्स का बिजनेस है। जबकि पिता यहां पर एक सोसायटी के प्रधान है। वह अपने बिजनेस के सिलसिले में ज्यादातर बाहर ही रहते है। लुधियाना में उनका एक पारिवारिक कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार पिछले एक सप्ताह से वहीं पर था। जबकि घर को लाक लगाया हुआ था। आज वह सभी लोग अपने घर वापस आए तो जैसे ही अंदर घुसे देखकर हैरान रहे गए, क्योंकि सारी अलमारियों और बैड से सामान बिखरा पड़ा था। जब चेक किया तो पता चला कि घर पर रखे हुए पौने दो लाख रुपए नकद, करीब पांच लाख रुपए के सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका था। उन्होंने बताया कि पिछली साइड की ग्रिल टूटी हुई है। शक है कि चोर उसी रास्ते से घुसे हो सकते है।
थाना सिविल लाइन के प्रभारी शिव दर्शन सिंह ने कहा कि जायजा लेकर केस दर्ज किया जा रहा है और चोरों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
चोरी की वारदात के बारे में जानकारी देता धवन परिवार।