पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • जन्मजात दोषों से मुक्त सेहतमंद बच्चे सुनिश्चित करता है पीजीएस

जन्मजात दोषों से मुक्त सेहतमंद बच्चे सुनिश्चित करता है पीजीएस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर| चिकित्सा विज्ञान की नवीनतम तकनीक प्रीइमप्लांटेशन जेनेटिक स्क्रीनिंग (पीजीएस) जन्मजात दोषों से मुक्त सेहतमंद बच्चे सुनिश्चित करती है। उत्तर भारत में यह तकनीक मोहाली स्थित द टच क्लिनिक के पास ही है। शुक्रवार को यहां एक होटल में मीडिया से रूबरू होते हुए क्लीनिक की जानी-मानी आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. प्रीति जिंदल ने बताया कि इसके जरिए नि:सन्तान दंपत्ति फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के अलावा समूचे उत्तर भारत में यह सुविधा सिर्फ उनकी क्लीनिक में ही मौजूद है। डॉ. जिंदल ने बताया कि पीजीएस एक स्क्रीनिंग प्रक्रिया है जिसमें सबसे सेहतमंद भ्रूण ही इंप्लांट किए जाते हैं, जिसकी मदद से सफल गर्भ और स्वस्थ शिशु प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि यह तकनीक उन जोड़ों के लिए भी उपयोगी है, जिनके अनुवांशिक रूप से असामान्य बच्चे हैं, जो मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण है और सामान्य जीवन का नेतृत्व नहीं कर सकते हैं।

प्रीति जिंदल।

खबरें और भी हैं...