पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • गैंगस्टर जग्गू तीन दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया

गैंगस्टर जग्गू तीन दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेट आपरेशन सेल ने गैंगस्टर जग्गू का प्रोडक्शन वारंट हासिल कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया और दस दिन का रिमांड दिए जाने की मांग की। मगर अदालत ने आरोपी को 21 मई तक रिमांड पर भेजा है। जग्गू के खिलाफ 16 अप्रेल 2018 को नया केस दर्ज किया गया था। जिसमें उसके साथी रणजीत सिंह और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर 7 किलो हेरोइन रिकवर की गई थी। यह दोनों आरोपी जग्गू के कहने पर काम कर रहे थे और हेरोइन की सप्लाई करते थे। इसी के तहत स्टेट सेल की ओर से जग्गू का रिमांड हासिल किया गया है। क्योंकि वह जेल के अंदर से अपना पूरा नेटवर्क चला रहा था। उसी के कहने पर विभिन्न खातों में पैसे ट्रांसफर हो रहे थे।

खबरें और भी हैं...