पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • किराए की गाड़ी बेच कर ठगी करने के आरोप में केस

किराए की गाड़ी बेच कर ठगी करने के आरोप में केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | किराए पर ली कार देकर पैसे ठगने के आरोप में थाना छेहर्टा पुलिस ने विकास चावला, प्रियंका चावला और अश्वनी कुमार निवासी नवां कोट के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में जगप्रीत सिंह ने कहा कि वह टैक्सी स्टैंड चलाता है। तीनों आरोपी आकर उससे मिले और कहा कि उन्होंने कुछ कारें खरीदी हैं। मगर पूरी पेमेंट नहीं कर पा रहा है। इस कारण वह उनकी कारें खरीद ले। वह आरोपियों के झांसे में आ गया और कारें ली और बाद में पता चला कि जो कार आरोपियों ने दी हैं, वह किराए पर थीं। आरोपियों ने पैसे ठगने के लिए यह ड्रामा रचा था। मामले की जांच कर रहे एएसआई शमशेर सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है।

खबरें और भी हैं...