खुद को पुलिस कर्मी बताकर महिला से की हाथापाई, केस
अमृतसर| खुद को पुलिस कर्मी बताकर महिला के साथ हाथापाई करने के आरोप में थाना छेहर्टा पुलिस ने सुखविंदर सिंह निवासी घरिंडा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस शिकायत में बाबा दीप सिंह कालोनी निवासी रितू ने बताया कि वह अपने घर पर बेटे के साथ मौजूद थीं। रात के समय दरवाजे पर आवाज आई तो वह देखने के लिए गईं। आरोपी बाहर खड़ा था। उसने खुद को पुलिस कर्मी बताया कर उसके साथ हाथापाई की।