अमृतसर| श्री गुरु अर्जन देव जी और गुरबाणी के विरुद्ध बोलने वाले नारायण दास के खिलाफ यूनाइटेड सिख्स ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने लिए क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज कराई। संस्था के भाई सतनाम सिंह ने अपने वकील संदीप गोरसी और नीतू सिंह को साथ लेकर शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर एसएस श्री वास्तव को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में नारायण दास के साथ-साथ सोशल मीडिया साइटों के डायरेक्टरों, एजेंटों, अधिकारियों, प्रतिनिधियों व मुलाजिमों को भी पार्टी बनाया गया है।