अमृतसर | जेल में चेकिंग के दौरान एक कैदी से 40 हजार 800 रुपए रिकवर किए गए हैं। कैदी का नाम अमरजीत सिंह है और यह कुख्यात अपराधी है। अमरजीत सिंह विभिन्न अपराधों के तहत जेल में बंद है। जेल के अंदर भी नशा बेचना और अन्य कई तरह के गैर-कानूनी धंधे करना आदि में शामिल है। वहीं इतने ज्यादा पैसे जेल के अंदर से कैदी से रिकवर होना भी पुलिस के लिए गंभीर विषय बना हुआ है और मामले की जांच की जा रही है कि आखिर इतने रुपए उसके पास कहां से पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक जेल के अस्सिटेंट सुपरिंटेंडेंट गुरजंट सिंह की ओर से पुलिस पार्टी को साथ लेकर जेल के सभी बैरकों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी कुछ छिपाने लग पड़ा। आरोपी पर शक होने पर उसकी बैरक अच्छे से चेक की गई। जिस दौरान मौके पर 40 हजार 800 रुपए रिकवर हुए। जोकि 2000, 500 और 100-100 के नोट थे।
आरोपी पर नशा बेचने समेत कई केस दर्ज
अमृतसर जेल के अंदर पिछले 7-8 साल में ऐसा पहली बार है कि किसी एक ही कैदी से 40 हजार 800 रुपए रिकवर हुए हंै। हालांकि इससे पहले भी कैदियों और हवालातियों से पैसे मिलते रहे हैं, मगर इतने ज्यादा कभी नहीं मिले। ऐसे में जेल गार्द से भी जांच की जा रही है कि आखिर उस तक इतने पैसे कैसे पहुंचे।