अमृतसर | बटाला रोड के राम नगर के नजदीक गली नंबर 1 के एक घर में रविवार शाम 6 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसे घर का सारा सामान और बिल्डिंग खाक हो गई। घर के ऊपर बने गोदाम में पड़ी एलईडीज व अन्य सामान भी राख हो गया। घर के मालिक कीमती लाल व प्रिंस, जो कि हाल बाजार स्थित जोसन मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करते हैं, ने बताया कि सेवा सोसायटी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना देने के एक घंटे जबकि निगम की 1 घंटा 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचे। तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया था।