पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • पाक में शांति और सद्भाव के रूप में मनाएगा जाएगा बाबा नानक का 550वां प्रकाश पर्व

पाक में शांति और सद्भाव के रूप में मनाएगा जाएगा बाबा नानक का 550वां प्रकाश पर्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साल 2019 में भारत समेत दुनिया के दूसरे मुल्कों में भी श्री गुरु नानक देव जी 550वां पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा तथा उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी इसका हिस्सा बनेगा और वहां पर इसे शांति और आपसी सद्भाव के रूप में मनाया जाएगा। यह फैसला दोनों ही मुल्कों के अमन के पैरोकारों ने लाहौर में हुई बैठक में लिया है।

पाकिस्तानी महिला मानवाधिकार कार्यकर्ता आसमां जहांगीर तथा रंगकर्मी मदीहा गौहर को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए भारत की तरफ से एक शिष्टमंडल गया था, जिसमें वरिष्ठ नाटककार तथा विरसा विहार के प्रधान केवल धालीवाल, महासचिव तथा फोकलोर रिसर्च अकादमी के प्रधान रमेश यादव समेत दिल्ली, चंडीगढ़ और हैदराबाद के लोग शामिल थे। यादव ने बताया कि इन लोगों ने पहले मदीहा गौहर के परिवार वालों के साथ मिल कर उनको श्रद्धांजलि भेंट की फिर आसमां के परिवार वालों के साथ सहानुभूति जताई और जहांगीर पर लिखी किताब को समर्पित किया, फिर उनकी कब्र पर जाकर चादर चढ़ाई।

खबरें और भी हैं...