पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • रविवार को भी नहीं चला जीएसटी सर्वर, समरी रिटर्न अटकी

रविवार को भी नहीं चला जीएसटी सर्वर, समरी रिटर्न अटकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले चार दिनों से लगातार बंद पड़े जीएसटी सर्वर की वजह से रविवार को भी समरी रिटर्न दाखिल नहीं हो पाई। जीएसटी प्रैक्टिशनर्स एसो. के प्रधान एडवोकेट रंजीत शर्मा और जनरल सैक्रेटरी विकास खन्ना ने कहा कि सरकार ने रिटर्न की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाते हुए 22 मई की है लेकिन सर्वर नहीं चलने के कारण रिटर्नें अटकी पड़ी हैं। ऐसे में रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मई तक बढ़ाई जानी चाहिए। इसके अलावा जीएसटीआर वन (मंथली रिटर्न) की अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर 10 जून की जानी चाहिए। एडवोकेट रमणीक अरोड़ा ने कहा कि सरकार को अपना इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड करना चाहिए ताकि कारोबारियों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी हैं...