अमृतसर | सिख धर्म और गुरमति के विरुद्ध प्रचार करने वाले रेडियो विरसा न्यूजीलैंड के हरनेक सिंह नेकी के खिलाफ संगत ने रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार से रेडियो का लाइसेंस रद्द करने की मांग की। 25 मेंबरी एक्शन कमेटी की अगुवाई में रेडियो स्टेशन के बाहर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। कमेटी के नेता भाई गुरिंदर सिंह से प्राप्त जानकारी को बताते हुए प्रो. सरचांद सिंह ने बताया कि सुरक्षा कवच में हाेने के बावजूद भी नेकी ने अपने रेडियो का प्रसारण बंद रखा।