अमृतसर | समाज सेवी संस्था आदित्य अवेयरनेस फोरम की तरफ से रविवार को लार्ड कृष्णा स्कूल में फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य मेहमान एसटीएफ के आईजी डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह तथा समाज सेविका प्रिंसिपल स्वराज ग्रोवर शामिल हुईं। फोरम के प्रधान कमल किशोर अग्रवाल ने उनका इस मौके पर स्वागत किया और आने के लिए आभार जताया। कैंप में फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों डॉ. दीपक बख्शी, डॉ. गुरसिमरन कौर धालीवाल, डॉ. राजीव मेहरा आदि ने सहयोग किया। इस मौके पर प्रधान अग्रवाल के अलावा महासचिव नरिंदर कुमार कोहली, उप प्रधान कृष्ण महाजन, विजय महाजन, कैलाश शर्मा, कुलवंत सिंह, काशिव सेठ, सुनीता कोहली आदि मौजूद थे।