अमृतसर | हैरीसन वो नाम है जो तालों के लिए पूरे भारत में अपनी अलग पहचान रखता है। पिछले 65 सालों से यह नाम सुरक्षा की गांरटी माना जाता है। यह शब्द कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उमंग मोंगा और विजय दत्ता ने कंपनी के डीलर डिस्ट्रीब्यूटर मीट के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि हैरीसन अब देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुका है। हैरीसन ताला दक्षिण अमेरिका, खाड़ी देशों, बांग्लादेश व अफ्रीका में काफी प्रचलित हो गया है। इसका खास कारण है इसकी गुणवत्ता और इसकी मजबूती। उन्होंने बताया कि कंपनी किचन बास्केट, पेचों की नई रेंज मार्किट में दे रही है। कंपनी के देश भर में 300 से अधिक वितरक और दो लाख से ज्यादा डीलर है जो उपभोक्ता की जरूरत पूरी करते है। कंपनी के वितरक नवदीप, निपुण अग्रवाल और उदय अग्रवाल, बटाला ने आए हुए डीलरों का धन्यवाद किया।