पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • खुद को कैबिनेट मंत्री का गनमैन बताकर लगाई धमकियां, केस

खुद को कैबिनेट मंत्री का गनमैन बताकर लगाई धमकियां, केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुद को कैबिनेट मंत्री का गनमैन बताकर फोन पर धमकियां देने व लड़की के साथ अश्लील बातें करने के आरोप में थाना कथूनंगल पुलिस ने सरवन सिंह निवासी हर्षा छीना के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में सुखविंदर सिंह निवासी बेगोवाल ने कहा कि आरोपी ने उनके मोबाइल पर फोन करके कहा कि वह कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया का गनमैन बोल रहा है और उसे पुलिस को बोलकर अंदर करवा देगा। इसके बाद आरोपी ने गालियां देनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने बहन के फोन पर काल कर उसके साथ भी बदतमीजी की व गलत बातें की। इंस्पेक्टर सुखराज सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...