पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • ससुरालियों से दुखी हो युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, केस दर्ज

ससुरालियों से दुखी हो युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ससुरालियों से दुखी होकर वेरका इलाके में युवक गुरमुख सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलने पर थाना रामबाग पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर मृतक के पिता के बयानों पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों के नाम राजवंत कौर, परमजीत कौर, बंटी, राजू बाबा और सुखी है। सभी आरोपी गुरमुख सिंह के ससुराली है। फिलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में जसवंत सिंह ने कहा कि उनके बेटे की शादी कुछ साल पहले हुई थी। मगर अक्सर पति-प|ी के बीच बेटे के ससुराल वाले इंटरफेयर करते रहते थे। जिस कारण अक्सर झगड़ा रहता था। आरोपी इतना ज्यादा बेटे को परेशान करते थे कि वह हर समय दुखी रहने लग पड़ा था। गत दिवस भी आरोपियों ने बेटे को किसी बात से धमकाया। जिस कारण वह चुपचाप घर आकर अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर के बाद वह खुद घर वापस आए और बेटे को आवाज दी। मगर उसने कोई जवाब न दिया। कमरे का दरवाजा खटकाया। लेकिन न खोला तो तुरंत आस-पास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ कर खोला गया व देखा कि बेटे की लाश पंखे से लटक रही थी।

खबरें और भी हैं...