पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • रिट्रीट के दौरान चोरियों पर काबू पाया जाए: डालमिया

रिट्रीट के दौरान चोरियों पर काबू पाया जाए: डालमिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर |माल रोड वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान कमल डालमिया ने बीएसएफ के कमांडेंट को पत्र लिखकर उनका ध्यान वाघा बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के दौरान होने वाली चोरी और जेब तराशी की घटनाओं की ओर दिलाया है। डालमिया ने कहा है कि शहर के होटल मालिकों को टूरिस्ट की ओर से आए दिन रिट्रीट सेरेमनी के दौरान ऐसी घटनाओं की शिकायतें मिल रही है। होटल मालिकों ने टूरिस्टों को इसे लेकर सचेत रहने को कहा है और यात्रियों से गुजारिश की है कि वह अपने सामान का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से शहर की छवि बिगड़ती है। उन्होंने कमांडेंट से आग्रह किया है कि रिट्रीट सेरेमनी के दौरान सादा वर्दी में जवानों को लगाया जाए और इसके साथ ही सेरेमनी स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टाल किये जाएं ताकि एेसी घटनाओं पर काबू पाया जा सके।

खबरें और भी हैं...