पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • बाइक की टक्कर होने कारण हुआ झगड़ा, फिर चली गोलियां, 3 जख्मी

बाइक की टक्कर होने कारण हुआ झगड़ा, फिर चली गोलियां, 3 जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बा अजनाला में बाइक से टक्कर होने पर झगड़ा हो गया और तूं-तूं-मैं-मैं शुरू हो गई। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि मौके पर गोलियां तक चला दी गईं। गोली लगने से युवक गुरदेव मसीह निवासी गांव अंब कोटली जख्मी हो गया। जबकि दूसरे गुट की तरफ से भी दो युवक हरकीरत सिंह उर्फ सन्नी व पवित्र सिंह निवासी ईसापुर जख्मी हुए है। सभी को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और वहां पर इलाज चल रहा है। वहीं सूचना मिलते ही थाना अजनाला पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर हरकीरत सन्नी के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...