पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • सब जेल पट्टी में बंद हवालाती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

सब जेल पट्टी में बंद हवालाती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सब जेल पट्टी में पिछले एक महीने से बंद हुए हवालाती ने आज तड़के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई। उसका शव पट्टी के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज गया, लेकिन उसके घरवालों और किसान संघर्ष कमेटी के नेताओं ने आत्महत्या पर संदेह जताया और गुरजंट के ससुरालियों पर आरोप लगाए जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भेज दिया गया। मृतक के पिता करतार सिंह व माता हंसों ने बताया कि उनके बेटे गुरजंट सिंह सिंह की शादी मनदीप कौर के साथ हुई है व शादी के कुछ समय बाद जब गुरजंट सिंह ट्रक ड्राइवरी के काम में बाहर चला गया तो पीछे से उसकी प|ी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गुरजंट के ससुराल वालों ने इसका आरोप उनके बेटे पर लगाया जिससे उस पर मुकद्दमा दर्ज कर उसे सब जेल पट्टी भेज दिया गया था। जहां आत्महत्या पर संदेह जाहिर किया वहीं जेल प्रशासन की सुरक्षा पर भी सवालियां चिह्न लगाया है।

खबरें और भी हैं...