अमृतसर | नगर निगम की टीम ने मंगलवार को डीटीओ
अमृतसर | नगर निगम की टीम ने मंगलवार को डीटीओ दफ्तर के बाहर अवैध तौर पर चलाई जा रही पार्किंग को हटाया दिया। इसके अलावा टीम ने माल रोड, चौक बिजली, कैरों मार्केट, चौक फरीद, राम तलाई रोड और गोल्डन एवेन्यू मेन रोड से अवैध रेहड़ियां हटाने के साथ-साथ निगम की जगह पर लोगों की ओर से किए अवैध कब्जे भी हटाए। गौरतलब है कि डीटीओ ऑफिस के बाहर पिछले काफी समय से अवैध पार्किंग चल रही थी। इस संबंध में बहुत बार संबंधित विभाग को शिकायतें भी मिलती रही, लेकिन कार्रवाई पहली बार हुई। अवैध पार्किंग में डीटीओ आफिस आने वाले लोगों की लूट होने की चर्चा चलती रही है।