- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- शिक्षा मंत्री के घर के बाहर धरना दे आगंनबाड़ी वर्करों ने खून से लिखा मांगपत्र, बैरिकेड भी तोड़े, लेकिन आगे नहीं बढ़ पाईं
शिक्षा मंत्री के घर के बाहर धरना दे आगंनबाड़ी वर्करों ने खून से लिखा मांगपत्र, बैरिकेड भी तोड़े, लेकिन आगे नहीं बढ़ पाईं
अमृतसर | आंगनबाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी के रानी का बाग स्थित आवास का घेराव किया। इस दौरान इन्होंने अपने खून से मांग पत्र तैयार किया, जो शिक्षा मंत्री को सौंपा जाना था, लेकिन उनकी गैर-मौजूदगी में ऑफिस कर्मचारियों को यह पत्र दिया गया। मांग-पत्र ऑल पंजाब आंगनबाड़ी यूनियन की जिला प्रधान सर्बजीत कौर की अगवाई में दिया गया। सैकड़ों की गिनती में इकट्ठी हुई वर्करों ने मंत्री के आवास को जाते सभी रास्तों को सुबह 9 बजे ही घेर लिया। इस मौके पर इन्हें रोकने के लिए काफी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिन्होंने मंत्री के घर की तरफ जाते रास्तों पर बैरिकेड्स लगा रखे थे। नारेबाजी करती प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बार-बार बैरिकेड्स को तोड़ कर आगे जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनको सफल नहीं होने दिया। भीषण गर्मी महिला वर्कर पूरा दिन धरने पर जमी रहीं और नारेबाजी करती रहीं।