पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • ए ब्लाॅक के 3 क्वार्टरों के कब्जे हटाने गए रेलवे अफसरों पर लोगों ने बरसाए पत्थर, कार्रवाई बीच में छोड़कर लाैटे

ए ब्लाॅक के 3 क्वार्टरों के कब्जे हटाने गए रेलवे अफसरों पर लोगों ने बरसाए पत्थर, कार्रवाई बीच में छोड़कर लाैटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार दोपहर रेलवे ए ब्लाॅक में क्वार्टरों का कब्जा हटाने पहुंचे रेल अधिकारियों को लोगों के विरोध के चलते आधी-अधूरी कार्रवाई करके लौटना पड़ा। इस दौरान रेलवे के अमले ने कब्जे वाले क्वार्टरों की दो दीवारें तोड़ी दी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और पथराव करके जेबीसी मशीन के शीशे तोड़ डाले। लोगों के रोष के चलते आरपीएफ के साथ कब्जा छुड़वाने पहुंचे अधिकारियों को काम बीच में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ा। कार्रवाई करने गई टीम में इंजीनियर विभाग के अफसर शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन डायरेक्टर अमृत सिंह मौके पर पहुंचे।

ए ब्लाक के के क्वार्टर नंबर 25-सी के रहने वाले मनी, 25-ई निवासी दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि रेलवे विभाग ने कार्रवाई से पहले कोई नोटिस नहीं दिया तथा न ही कोई चेतावनी। उनका परिवार कई सालों से यहां रह रहे हैं। रेलवे विभाग ने एकाएक कार्रवाई करते हुए उनके घर की दीवारें और पानी के कनैक्शन की पाइपें तोड़ डाली। डायरेक्टर अमृत सिंह से इस बारे में पूछने पर उनका कहना था कि ए ब्लाक में तीन क्वार्टरों को कंडम घोषित किया जा चुका है। अवैध क्वार्टरों को गिराने से पहले वहां रहने वाले को नोटिस नहीं दिया जाता, इसलिए विभाग ने मंगलवार को सीधे तौर पर कार्रवाई की है। भविष्य में कार्रवाई करने से पहले उनको सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे में अवैध तौर पर रहने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...