ज्यूलरी शोरूम से चूड़ियां चोरी करने वाले पति-पत्नी पकड़े
माल रोड पर दो महीने पहले खुले शोरूम से लाखों रुपए की चूड़ियां चोरी करने वाले जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी स्थानीय एक होटल में ठहरे हुए थे। इन आरोपियों से पुलिस ने चोरी की चूड़ियां भी बरामद कर ली है, मगर अभी इस बारे पुलिस अधिकारियों की ओर से खुलासा नहीं किया जा रहा है। इससे पहले आरोपी चंडीगढ़ में भी इस तरह की वारदात कर चुका है और वहां पर भी पकड़ा गया। फिलहाल वह जमानत पर चल रहा था।
आरोपी वारदात करने के बाद उन पैसों से पूरी अय्याशी करते थे। इस बार भी चूडिय़ां चोरी करने के बाद शहर के एक बड़े होटल में ठहरे हुए थे और वहां पर खुलकर अय्याशी कर रहे थे।