सुनार से लूट के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ
अमृतसर | गुरु बाजार में सुनार प्रताप सिंह मराठा के कर्मचारी रमेश कुमार को गोली मारकर 33 लाख रुपए का सोना और 2 लाख रुपए की नकदी लूटने के मामले में अभी तक लुटेरे पकड़े तो नहीं गए हैं, मगर पुलिस अफसरों का दावा है कि वे लुटेरों के काफी नजदीक पहुंच गए हैं और एक-दो दिन के अंदर इन्हें ट्रेस कर लिया जाएगा। एडीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने कहा कि इस वारदात को ट्रेस करने के लिए कई योजनाओं के तहत पुलिस टीमें काम करने में लगी हुई है। लुटेरों के सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्द ही लुटेरों को पकड़ कर इनका खुलासा किया जाएगा।