अजीत विद्यालय के सभी स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन में पास तो खेलों में भी कई पहुंचे नेशनल लेवल पर
अमृतसर | पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से इस वर्ष घोषित 12वीं की परीक्षा में सभी स्टूडेंट्स फ़र्स्ट डिवीजन में पास हुए। दसवीं की परीक्षा में 123 छात्राएं अपीयर हुईं और 100 ने फ़र्स्ट डिवीजन में सफलता हासिल की। जानकारी देते हुए अजीत विद्यालय सीनियर सेकंडरी स्कूल के चेयरमैन सतपाल महाजन व प्रिंसिपल रमा महाजन ने बताया कि शिक्षा के साथ ही उनके स्कूल ने खेलों में भी नाम कमाया है। उनका उद्देश्य स्टूडेंट्स को शारीरिक, मानसिक व नैतिक विकास करना भी है। अलग खेलों में स्टूडेंट्स जिला, स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर भाग लेते हैं। इस साल 32 खिलाड़ियों ने स्टेट लेवल पर भाग लिया, जिनमें 4 खिलाड़ी नेशनल के लिए चुने गए। हरमन कौर, शिव कुमार, परनीत कौर और शोभित ने नेशनल स्तर पर सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि स्कूल के 11 मैरिटोरियस स्टूडेंट्स नासा व इसरो द्वारा हुई वर्कशाप के लिए चुने गए। प्राइवेट स्कूलों में से सिर्फ उनके स्कूल के स्टूडेंट्स ही चयनित हुए जो गौरव की बात है।