सोफिया इंस्टीट्यूट से होंगे सपने सच
अमृतसर | सोफिया इंस्टीट्यूट में आईएएस और पीसीएस उम्मीदवारों को उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग प्रदान करने वाली आईडी के साथ जालंधर के टीवी टावर नकोदर रोड स्थित सोफिया इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर अजय सोंधी ने बताया कि पहले की तुलना में कॉम्पटीशन ज्यादा हो गया है इसलिए ज्यादा सटीक कोचिंग की जरूरत है। आईएएस बनने की इच्छा रखने वाले अधिकांश छात्र या तो दिल्ली या चंडीगढ़ जाते हैं और नतीजतन अधिक खर्च करते हैं।
सोफिया इंस्टीट्यूट ने पंजाब क्षेत्र के उम्मीदवारों को सर्वश्रेष्ठ कोचिंग प्रदान करने के लिए चंडीगढ़ और दिल्ली से अधिक अनुभवी फैकल्टी को नियुक्त किया है। जून के मध्य से ग्रेजुएशन स्तर की पढ़ाई पूरी कर चुके और जुलाई के मध्य में उन छात्रों के लिए बैच शुरू होंगे जिन्होंने बारहवीं की परीक्षा पूरी कर ली है। आईएएस के लिए लक्षित छात्रों को प्रारंभिक लाभ देने के लिए एक तीन साल का कार्यक्रम तैयार किया गया है। संस्थान के प्रिंसिपल इन्द्रयास भट्टी के मुताबिक पंजाब के युवाओं में बड़ी प्रतिभा उपलब्ध है और सोफिया इंस्टीट्यूट का उद्देश्य प्रतिभा को निखारकर सही दिशा और मंच प्रदान करना है।