पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • राजविंद्र कौर ने ससुराल वालों पर मारपीट और सामान बाहर फेंकने का आरोप लगाया, सास ने आरोप नकारे

राजविंद्र कौर ने ससुराल वालों पर मारपीट और सामान बाहर फेंकने का आरोप लगाया, सास ने आरोप नकारे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर| थाना छेहर्टा के अर्तंगत आते बाइपास इलाके पुरुषोत्तम कॉलोनी निवासी राजविंदर कौर से अपने सुसराल वालों पर मारपीट करने और घर का सामान बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। जिसकी लिखित शिकायत राजविंदर ने पुलिस चौकी काले में दे दी है। राजविंदर कौर ने बताया कि तीन बच्चे हैं और पति का देहांत हो चुका है। जिसके बाद से उनके सांस, ससुर और अन्य पारिवारिक सदस्य तंग परेशान करते हैं। वहीं राजविंदर की सास संतोष कौर और ससुर मनजीत सिंह ने इन आरोपों को नकारा है। राजविंदर ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ सुसराल में रहती है। उसके पास एक कमरा है और जिसे खाली करवाने के लिए मारपीट करके घर का सारा सामान आंगन में फैंक दिया। जिसके बारे पुलिस को शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि ससुराल परिवार के सदस्य मुझसे जबरी मकान खाली करवाना चाहते हैं जो सरासर गलत है। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को इस संबंधी कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं दूसरी तरफ संतोष कौर और मनजीत सिंह का कहना है कि उनकी बहू सारे मकान पर कब्जा करना चाहती है। उसके पास दो कमरे एक स्टोर और बरामदे सहित रसोई भी है। मेरे बाकी बेटे किराए के मकानों में रहते हैं। इसी कारण एक कमरे का सामान निकालकर बाहर रखा है ताकि वह अपने कमरे में ले जा सके। बाकी हम तो बुजुर्ग हो चुके हैं मारपीट नहीं कर सकते यह सारी बात झूठी है। वहीं काले पुलिस चौकी के एएसआई शमशेर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत आई है। जिसको अधिकारियों के ध्यान में लाकर बनती कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...