युवक की लोगों ने की तेजधार हथियारों से हत्या
थाना राजासांसी में पड़ते गांव कोटली सक्का में घर से बर्फ लेने के लिए गए निशान सिंह (35) की अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ हत्या कर दी। हत्या करने के बाद निशान सिंह की लाश को खेतों में फेंक दिया, जहां से पुलिस ने लाश को रिकवर कर लिया है और उसका पोस्टमार्टम करवा कर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस निशान सिंह की पूरी डिटेल निकलवाने की कोशिश कर रही है, ताकि किसी तरह से आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। गौर हो कि निशान सिंह की लाश 4 मई को बरामद की गई थी। उस समय पुलिस ने 174 की कार्रवाई की थी। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साबित हुआ कि निशान सिंह की हत्या कर लाश को फेंका गया था।
मृतक की प|ी हरजीत कौर ने बताया कि उसका पति निशान सिंह, जो कि अपने नौकर गुरवेल सिंह के साथ 3 मई को घर से बर्फ लेने के लिए बाजार गया था। थोड़ी देर के बाद नौकर गुरवेल सिंह अकेला ही घर आया। उससे निशान सिंह के बारे में पूछा तो गुरवेल ने बताया कि बर्फ देकर भेज दिया है। निशान ने कहा था कि वह घर चला जाए, उसे कुछ काम है। इसलिए थोड़ी देर तक वापस आएगा। इसके बाद निशान सिंह पूरी रात को ही घर नहीं लौटा। वह लोग काफी देर तक ढूंढते रहे। मगर कुछ पता न चला। पड़ोस के एक व्यक्ति ने आकर कहा कि निशान सिंह की बाइक खेतों में पड़ी हुई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि बाइक पड़ी थी और पास ही निशान सिंह की लाश भी थी। उसकी गर्दन पर निशान था। इस संबंधी सूचना मिलने पर थाना राजासांसी पुलिस पहुंची और जायजा लेकर तुरंत कार्रवाई शुरु की थी। मगर पहले पुलिस को मामला संदिग्ध लगने के कारण 174 के तहत कार्रवाई की गई थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर क्लियर हो पाया कि निशान की हत्या की गई थी। एसआई सुखजिंदर सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है। मगर अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। उसकी कार डिटेल भी निकलवाई गई है। ताकि आखिरी समय में जो भी लोगों के साथ उसका संपंर्क हुआ था। उनसे पूछताछ की जा सके। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि किसी ने लूट करने के इरादे से कत्ल किया हो।