पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • स्टाफ सदस्य पहुंचा तो बेटी का एग्जाम लिया दोबारा

स्टाफ सदस्य पहुंचा तो बेटी का एग्जाम लिया दोबारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
म्यूजिक विभाग की परीक्षा के दौरान स्टाफ सदस्य के परीक्षा केंद्र पहुंचने पर उसकी बेटी का पेपर रद्द करके दोबारा लिया गया। म्यूजिक विभाग में स्टूडेंट्स और पूर्व विभाग मुखी के खिलाफ चल रहे विवाद के बाद परीक्षाओं का गठन बाहरी स्टाफ की तरफ से लिया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग के स्टाफ को हिदायत है कि कोई भी परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में ना पहुंचे। बेटी की परीक्षा के दौरान स्टाफ सदस्य की घटना के बाद अब सभी स्टाफ सदस्यों से हस्ताक्षर करवाए गए हैं कि आगे वह ऐसा कदम नहीं उठाएंगे।

म्यूजिक विभाग से पीएचडी कर चुके व स्टाफ सदस्य मुरली मनोहर की बेटी भी इसी विभाग की छात्रा है। जीएनडीयू प्रशासन ने म्यूजिक विभाग में विवाद उत्पन्न होने के बाद परीक्षा गठित करने, परीक्षाओं की चेकिंग और वेल्युएशन का काम बाहरी यूनिवर्सिटी से करवाने का फैसला किया। इतना ही नहीं स्टूडेंट्स की परीक्षा भी अन्य विभाग में ली जा रही है। लेकिन इतना होने के बाद भी बेटी की परीक्षा होने पर मुरली मनोहर खुद परीक्षा केंद्र पहुंच गए। लेकिन इसकी जानकारी डीन अकादमिक डॉ. कमलजीत सिंह को हुई तो वह खुद परीक्षा केंद्र पहुंच गए। उन्होंने मुरली मनोहर को केंद्र छोड़ने के लिए कह दिया। इसके बाद बेटी की परीक्षा भी दोबारा से ली गई।

इंटरनल अंकों को लेकर भी स्टूडेंट्स चिंतित

परीक्षाएं बाहरी स्टाफ से लिए जाने के बाद स्टूडेंट्स खुश भी हैं, लेकिन इंटरनल मार्क्स को लेकर उनकी चिंता अभी भी बढ़ी हुई है। उन्होंने आशंका जताई है कि मौजूदा स्टाफ उनके इंटरनल अंकों से छेड़छाड़ कर सकता है।

स्टाफ से लिखित खत पर लिए गए हस्ताक्षर कि कोई परीक्षा के दौरान सेंटर में नहीं जाएगा

दोबारा हुई परीक्षा : डीन

स्टाफ सदस्य के परीक्षा केंद्र में पहुंचे की मुझे जानकारी मिली थी। इसके बाद मैं खुद परीक्षा केंद्र गया और स्टाफ सदस्य को वापस भेज दिया। परीक्षाएं सही ढंग से हो, इसलिए बेटी की परीक्षा को दोबारा लिया गया है। वहीं स्टूडेंट्स के इंटरनल मार्क्स की चिंता नहीं लेनी चाहिए। इंटरनल मार्क्स की वेल्युएशन का काम भी बाहरी स्टाफ ही करेगा। डॉ. कमलजीत सिंह , डीन अकादमिक

खबरें और भी हैं...