पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • लक्ष्य पूरा होने तक स्कूलों में जारी रहेगा मीजल्स रुबेला का टीकाकरण

लक्ष्य पूरा होने तक स्कूलों में जारी रहेगा मीजल्स-रुबेला का टीकाकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
9 माह से 15 साल के बच्चों को मीजल्स-रुबेला की टीकाकरण प्रक्रिया के दो हफ्ते पूरे होने के बाद भी सेहत विभाग इसे स्कूलों में टारगेट पूरा होने तक जारी रखेगा। इसके लिए विभाग सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों में पहले की ही तरह से कैंपेन को चलाएगा। बताते चलें कि कैंपेन को पहले स्कूलों में सिर्फ 15 दिन चलाया जाना था।

पहली मई से जारी उक्त कैंपेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हुई फेक वीडियो ने इसे काफी प्रभावित किया था। इसके बाद डीसी कमलदीप संघा तथा सिविल सर्जन डॉ. हरदीप घई के दिशा-निर्देश पर विभाग ने टीकाकरण के अलावा लोगों में जा-जाकर जागरुकता अभियान भी जारी किया हुआ है।

जिला टीकाकरण अफसर डॉ. रमेश पाल सिंह ने बताया कि 15 मई तक जिले में 70,000 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। हालांकि यह पहले के टारगेट से काफी कम ह, लेकिन वर्तमान में चल रहे अभियान के चलते लोग फिर से इस तरफ मुड़ने लगे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 7,700 बच्चों को टीका लगाया गया, जो अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा है। उन्होंने बताया कि स्कूल ही नहीं, बल्कि अब अभिभावक भी हकीकत जान चुके हैं और पूछ-पूछ कर टीका लगवा रहे हैं।

उनका कहना है कि इसके लिए पूरे जिले में 1,359 टीमें काम कर रही हैं। विभिन्न जगहों में 3,788 जागरुकता कैंप लगाए जाने थे, जिसमें से 2,355 को स्कूलों तथा 1,433 को अन्य जगहों पर लगाया जाना था। फिलहाल अब तक 1,171 कैंप लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कैंपेन को गांवों में सफल बनाने के लिए पंच, सरपंच तथा अन्य मोहतबर लोगों के साथ बैठक करके इसे आगे बढ़ाया जाना है।

मुहिम

डॉ. रमेश पाल सिंह, जिला टीकाकरण अफसर।

दो हफ्तों में 70,000 बच्चों का टीकाकरण, गांवों में पंचायतों के जरिए चलेगी कैंपेन : डॉ. रमेश पाल

खबरें और भी हैं...