माडल स्टडी स्कूल का परिणाम रहा शानदार
अमृतसर | आईसीएसई की तरफ से घोषित परिणामों में माडल स्टडी स्कूल का परिणाम शानदार रहा। स्कूल के प्रभजोत ने 94 प्रतिशत अंक के साथ पहला, हर्षदीप सिंह ने 92.8 प्रतिशत के साथ दूसरा और समीर ने 92.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान पाया है। स्कूल के नो स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।