रास्ते में रोककर मारपीट कर किया जख्मी, केस दर्ज
रास्ते में रोक कर मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में थाना मजीठा पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों के नाम रणजोध सिंह, जसपाल सिंह, शमशेर सिंह, सुखपाल सिंह, कंवलप्रीत सिंह और गुरजंट सिंह है। आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में गुरलाल सिंह निवासी गांव भोमा ने कहा कि गत दिवस सुबह वह अपनी हवेली की तरफ जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और रंजिश के तहत हमला कर मारपीट शुरु कर दी।