पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीएसटी आडिट पर कराया गया सेमीनार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर| इन्स्टीट्यूट ऑफ चार्टेंड अकाउंटेंट नई दिल्ली की अमृतसर शाखा की ओर से अध्यक्ष सीए अमित हांडा की अध्यक्षता में जीएसटी आडिट पर सेमीनार का आयोजन किया गया। सेक्रटरी सीए दविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष सीए इकबाल सिंह ग्रोवर, खजानची सीए पूजा त्रिखा और अन्य प्रसिद्ध चार्टेंड अकाउंटेंट्स मौजूद थे। जीएसटी विषय पर बोलने वाले जाने-माने प्रवक्ता सीए अतुल गुप्ता इस सेमिनार के प्रमुख प्रवक्ता थे। उनके मुताबिक जीएसटी एक्ट 2017 की धारा 35 (5) के मुताबिक हर रजिस्टर्ड व्यक्ति को, जिसका वार्षिक टर्न-ऑवर 2 करोड़ की लिमिट से ऊपर है, किसी चार्टेंड अकाउंटेंट अथवा सी एमए से अपना जीएसटी आडिट करवाना अनिवार्य है। यह ऑडिट उन्हें आयकर टैक्स की धारा 44 एबी के अन्तर्गत होने वाले ऑडिट के अलावा करवाना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...