पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • श्री राम आश्रम स्कूल में विश्व परिवार दिवस मनाया

श्री राम आश्रम स्कूल में विश्व परिवार दिवस मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल में विश्व परिवार दिवस मनाया गया। कक्षा चौथी के स्टूडेंट्स ने एक लघु नाटक के माध्यम से जानकारी दी कि संयुक्त परिवार एकल परिवार से शक्तिशाली और सुदृढ़ होता है। प्रत्येक एक-दूसरे का साथ देता है। स्टूडेंट्स ने परिवार की एकता को गीत और नृत्य के माध्यम से भी प्रस्तुत किया। प्रबंधक एसएन जोशी, अध्यक्ष बलबीर बजाज और प्रिंसिपल विनोदिता सांख्यान ने कहा कि आधुनिकता केवल स्वयं तक ही सीमित है। वह संयुक्त परिवार की शक्ति व एकजुटता को भूलता जा रहा है। इसी कारण से स्टूडेंट्स में नैतिक मूल्यों का विकास भी रुकता जा रहा है। प्रेम प्रत्येक परिवार की खुशहाली का आधार है और आपसी पारिवारिक संबंध इसकी नींव है।

खबरें और भी हैं...