पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • शुगर मिल का शीरा ब्यास में मिला हजारों मछलियां और 30 गाय मरीं

शुगर मिल का शीरा ब्यास में मिला हजारों मछलियां और 30 गाय मरीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कीड़ी अफगाना स्थित चड्ढा शुगर मिल से निकला शीरा ब्यास दरिया में मिलने से हजारों मछलियां मर गईं। वहीं, जंडियाला गुरु के चिट्‌टा शेर इलाके में 30 गायों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि मौत दरिया के पानी से हुई। 83 किलोमीटर दरिया के पानी रंग गहरा भूरा हो गया। मंगलवार को मिल में टैंक आेवरफ्लो हो गया था। बुधवार को शीरा दरिया में मिल गया। इससे वीरवार सुबह हजारों मछलियां मारी गईं। पर्यावरण मंत्री ओपी सोनी ने जांच होने तक मिल को बंद करवा दिया है। ब्यास दरिया हरिके में सतलुज से मिलता है। ये पानी राजस्थान फीडर व फिरोजपुर फीडर को जाता है।

मौत क्यों... ऑक्सीजन की कमी से घुटा दम

अमृतसर के डीसी कमलदीप सिंह के अनुसार शीरा की मात्रा ज्यादा होने से पानी में ऑक्सीजन कम हो गई। यह जहरीला केमिकल नहीं है। दम घुटने से मछलियों की मौत हुई है। वहीं, अभी तक न कोई मरी हुई और न ही काेई जिंदा डाल्फिन मिली है।

बचाव: मछली न खाएं

गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में असर। पानी इस्तेमाल न करने की अपील और मछलियां भी न खाने को कहा गया है।

जांच होने तक मिल बंद रहेगी।

पौंग डैम से 1000 क्यूसिक और पानी छोड़ा। ताकि शीरे का असर कम हो सके।

इस पानी से पशुओं को भी न नहलाएं।

बटाला में हादसा, मिल का टैंक हुआ था आेवरफ्लो...

ऐसे समझें: क्या है शीरा

ये एक बायो प्रोडक्ट है, जो गन्ने से चीनी बनाते हुए निकलता है। गन्ने को जब चीनी में बदला जाता है तो शुगर क्रिस्टल के रूप में तैयार हो जाती है। इस दौरान निकले लिक्विड को ही शीरा कहा जाता है। देसी शराब बनाने में भी इसका इस्तेमाल होता है।

खबरें और भी हैं...