अमृतसर | सिख इतिहास संबंधी आरएसएस की पुस्तकों को लेकर सख्त हुए अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने एसजीपीसी व दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी को प्रकाशकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा, आरएसएस के प्रकाशकों ने सिख इतिहास को बिगाड़ने की हरकत की है। यह सिख पंथ को बर्दाश्त नहीं है। सिख एक अलग कौम है और इसके अलग रीति रिवाज हैं। जत्थेदार ने कहा कि आरएसएस अपनी हरकतों से बाज आए नहीं तो गंभीर नतीजे निकलेंगे। पंथ विरोधी ये पुस्तकें तुरंत वापस ली जाएं। ज्ञानी गुरबचन सिंह ने पंथ को इकट्ठा होकर ऐसे शरारती लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने को कहा।