भास्कर न्यूज | पठानकोट/सुजानपुर
मलिकपुर-सुंदरचक्क रोड पर गांव आसाबानो के एक फार्म हाउस में डेरा बनाकर रह रहे परिवार पर वीरवार तड़के 3 बजे नाकाबपोश लुटेरों ने हमला बोल दिया। लुटेरों ने रॉड मारकर सो रही महिला की हत्या कर दी और परिवार के सात अन्य लोगों को जख्मी कर दिया। 2 लाख कैश, 5 तोल के गहने और एक किलो चांदी लूटकर ले गए। मृतक रूपा देवी (40) अमृतसर के जहाजगढ़ एकता नगर की रहने वाली थी। जख्मी हरिराम, बेटा धर्मवीर, बहु अमरवती देवी, भाई हरिराम, बलवान, संतोष कुमारी व भगवान दास को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जख्मियों का आरोप है कि हमलावर तलवार, रॉड और डंडों से लैस थे और अलग-अलग बाइकों पर आए थे। जख्मी धर्मवीर ने बताया, उनके दो परिवार 6 सालों से फार्म हाउस में डेरा बनाकर रह रहे हैं और सूअर बेचते हैं। उन्होंने 10 लाख की एक कनाल जगह खरीदी थी, जिसका बयाना हो चुका है। रजिस्ट्री के लिए 2 लाख रखे थे। तड़के करीब 3 बजे नकाबपोश 8 लोगों ने हमला कर दिया। सिर पर रॉड लगने से रूपा मौत हो गई। चीख सुनकर परिवार के जो लोग जागे, हमलावरों ने उन पर हमला किया। 2 लाख रुपए, ज्वैलरी व चांदी ले गए। हमलावर टपरवासी की भाषा बोल रहे थे
रूपा देवी।
तड़के 3 बजे वारदात
लुटेरों ने सामान खंगाल कैश-गहने ढूंढे।
नहर किनारे डेरा डाल रहने वाले लोगों से पूछताछ
थाना प्रभारी इकबाल सिंह ने बताया, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जख्मी जैसा बता रहे हैं कि हमलावर टपरवासी की भाषा बोल रहे थे, उससे संबंधित लोग नहर के किनारे रह रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।