घर में घुसे चोरों ने पहले जहरीला पदार्थ सुंघाया, फिर नकदी- सामान ले गए
जज नगर में रात के अंधेरे में घुसे दो चोरों ने आते ही परिवार कोई नशीली पदार्थ सुंघा दिया और इसके बाद लाकर खोलकर वहां से सोने के गहने, नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। हालांकि परिवार में एक महिला ने देख लिया और शोर मचाया तो तुरंत चोर भाग निकले, जिससे ज्यादा नुकसान होने से बचाव हो गया। मामले की सूचना थाना मोहकमपुरा पुलिस को दे दी है। जतिंदर सिंह निवासी जज नगर ने बताया कि उनकी ज्वाइंट फैमिली है। गत रात को वह लोग सो रहे थे। रात करीब 3.30 बजे दो चोर उनके घर पर घुसे और कोई जहरीली चीज सुंघा दी। इससे उनको बेहोशी हो गई तो चोरों ने वहां से नकदी व मोबाइल आदि चोरी कर लिए।