पिछले सप्ताह गुरु बाजार में कर्मचारी को गोली मारकर 33 लाख रुपए का सोना व दो लाख रुपए की नकदी लूटने के मामले में पुलिस के हाथ वारदात का मास्टर माइंड लग गया है। इस आरोपी का नाम दलजीत सिंह है और उसी बाजार में ही एक कपड़े की दुकान पर काम करता था और उसने वहीं पर अपने दो-तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था, मगर अभी तक उसके साथी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। हालांकि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस रेड कर रही है, मगर अभी तक वह सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। यहां तक लूटा हुआ सोना और कैश भी बाकी के तीन लुटेरों के पास ही है। ऐसे में पुलिस पहले उन तीनों लुटेरों को पकड़ना चाहती है, ताकि सारे सामान की रिकवरी करने के बाद ही इस खुलासा किया जाए। पुलिस अधिकारी अभी इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे है। केवल इतना ही कहा जा रहा है कि लुटेरों के बारे काफी सुराग लगे है और उम्मीद है कि शुक्रवार शाम तक बाकी आरोपी भी उनकी गिरफ्त में होगे।
गौर हो कि पकड़ा गया आरोपी दलजीत सिंह शास्त्री मार्केट एक कपड़े की दुकान पर करता है। उसने पुलिस को बताया है कि पूरे इलाके की रेकी करने के बाद उसने ही लूट की योजना बनाई थी और इसके बाद अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।