पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • म्यूजिक विभाग की पूर्व हैड संग थाने जाने वाली स्टूडेंट्स पर कार्रवाई की तैयारी में जीएनडीयू

म्यूजिक विभाग की पूर्व हैड संग थाने जाने वाली स्टूडेंट्स पर कार्रवाई की तैयारी में जीएनडीयू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में म्यूजिक विभाग का विवाद थम नहीं रहा। एक तरफ यूनिवर्सिटी विजिलेंस टीम पूर्व विभाग मुखी के खिलाफ 21 मई को आखिरी सुनवाई करने की तैयारी में हैं, वहीं इसी पूर्व विभाग मुखी की एक खास छात्रा के खिलाफ भी यूनिवर्सिटी प्रशासन कार्रवाई करने वाला है। दरअसल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी स्टूडेंट्स को नोटिस जारी किया हुआ है कि कोई भी स्टूडेंट किसी अध्यापक के साथ थाने में नहीं जाएगा। विभाग की पूर्व मुखी ने कई शिकायतें थाने में भी कर रखी हैं। जिनकी जांच के लिए उन्हें थाने में जाना होता है। थाने में न जाने के आदेशों के बावजूद विभाग की एक छात्रा उनके साथ चली गई, जिसकी जानकारी प्रशासन को हो गई।

खबरें और भी हैं...