पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • पिस्तौल निकाल गोली चलाने की धमकी देने पर हवलदार लाइन हाजिर

पिस्तौल निकाल गोली चलाने की धमकी देने पर हवलदार लाइन हाजिर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | बुधवार रात को ड्यूटी के दौरान सिविल वर्दी में गश्त कर रहे थाना छेहर्टा के हैड कांस्टेबल दर्शन सिंह को पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशों पर रिवाल्वर निकालकर गोली चलाने की धमकी देने पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। हालांकि जिन युवकों को मुलाजिमों ने बिना नंबर की बाइक पर ट्रिपल राइड करते हुए रोका था, उनके खिलाफ छेहर्टा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश बहल कहा कहना है कि भीड़ के कारण युवकों की पहचान नहीं हो पाई थी। उन्होंने कहा कि दर्शन ने थोड़ी शराब पी रखी थी, परंतु जैसे ही लोग उसे पकड़ने लगे तो वह जान बचाकर किसी की छत पर चढ़ा और रिवाल्वर निकाल कर गोली चलाने की धमकी दी। इसलिए कार्रवाई की गई है। गौरतलब हे कि लगातार हो रही छीना झपटी को लेकर एएसआई हरजिंदर सिंह और दर्शन सिंह की ड्यूटी लगाई थी। इसी दौरान छेहर्टा चौक में बिना नंबरी बाइक को जाते देखा तो रुकने का इशारा किया, परंतु उन्होंने बाइक को भगा लिया और उन्हें रोकने पर मामला बिगड़ गया।

खबरें और भी हैं...